फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur may announce jal prabandhan board in Himachal Pradesh

बजट सत्र में हो सकती है जल प्रबंधन बोर्ड की घोषणा, क्लस्टर बनाने का सर्वे पूरा

Sat, 15 Feb 2020 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur may announce jal prabandhan board in Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने तीसरे बजट सत्र में जल प्रबंधन बोर्ड की घोषणा कर सकते हैं। शिमला की तर्ज पर धर्मशाला, मनाली, सोलन और डलहौजी में जल क्लस्टर बनाने के लिए सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर जयराम सरकार भी जल प्रबंधन बोर्ड बनाने की एलान कर सकती है।

विज्ञापन


बोर्ड के पास हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन और सीवेज व्यवस्था का जिम्मा बोर्ड के पास रहेगा। वर्तमान में शिमला नगर निगम के दायरे में जल प्रबंधन कंपनी काम कर रही है, जिसके हवाले शिमला शहर में पानी की आपूर्ति और सीवेज की देखरेख है।
विज्ञापन


अब जयराम सरकार ने पहले चरण में अब शिमला की तर्ज पर धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, मनाली, डलहौजी, सोलन शहरी निकाय में जल प्रबंधन बोर्ड बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। पर्यटन की दृष्टि से जिन शहरों में पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है, पहले उन्हीं में जल बोर्ड पानी की आपूर्ति और सीवेज की व्यवस्था को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 50 से 100 साल तक की आबादी को ध्यान में रखकर पानी की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। उधर, शहरी विकास विभाग के निदेशक रामकुमार गौतम ने कहा कि धर्मशाला में सर्वे का काम पूरा हो गया है। शहरी निकायों में जल प्रबंधन व सीवेज व्यवस्था बेहतर करने की योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में शिमला के बाद धर्मशाला और पांच अन्य शहरों में पानी की आपूर्ति व सीवेज लाइन का विस्तारीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed