फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur Launched Amar Ujala Aprajita 100 Million Smiles Scheme

अमर उजाला का ‘अपराजिता’ अभियान सराहनीय कदम: सीएम जयराम ठाकुर

Sat, 01 Dec 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur Launched Amar Ujala Aprajita 100 Million Smiles Scheme

महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के उद्देश्य से शुरू किए गए अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका पोस्टर जारी किया। राज्य सचिवालय में पोस्टर रिलीज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। अमर उजाला संस्थान के आगे आने से महिला सशक्तीकरण में हो रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं जिस भी क्षेत्र में खुद को स्थापित करने के लिए प्रयास कर रही हैं, उन्हें अमर उजाला अपराजिता के माध्यम से विशेषज्ञों का सहयोग प्रदान करने का पावन कार्य करने जा रहा है। यह अभियान तारीफ के योग्य है। सीएम ने उम्मीद जताई कि महिला उत्थान और महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। महिलाओं का क्षमता विकास होगा।

विज्ञापन

यह है अपराजिता अभियान

CM Jairam Thakur Launched Amar Ujala Aprajita 100 Million Smiles Scheme

पोस्टर लांचिंग के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, सूचना एवं जन संपर्क निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व 21 नवंबर को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपराजिता अभियान का प्रदेश में आगाज किया था।

‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए साझा मंच तैयार करने की एक मुहिम है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने कई राज्यों में इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समुदाय का निर्माण करने की है, जो हमेशा नारी की गरिमा के लिए सचेत रहते हुए निरंतर प्रयासरत रहे। आप भी जुड़े इस अभियान से, लागइन करें - aparajita.amarujala.com

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed