फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur innaugurates and lays foundation stones of developmental works worth crore in Shimla

सीएम ने शहर को दी करोड़ों की सौगातें

Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur innaugurates and lays foundation stones of developmental works worth crore in Shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शहरवासियों को करोड़ों रुपये की पांच सौगात दी हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में तीन बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एसडीए परिसर कसुम्पटी, ऑकलैंड टनल और लोकल बसस्टैंड पर जाकर इन तीनों पार्किंग का शिलान्यास किया।
तीनों पार्किंग में करीब 700 वाहन खड़े हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इसके बाद लिफ्ट के पास बनाए नगर निगम के आजीविका भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में तिब्बती मार्केट और तहबाजारियों को शिफ्ट किया जाना है। छह करोड़ से बनाए इस भवन में लिफ्ट की सुविधा भी है।
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शहर में एक भी पार्किंग नहीं बनी। अब एकसाथ कई पार्किंग बनाई जा रही है। आजीविका भवन को आकर्षक बनाने पर नगर निगम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इससे पहले धंसते रिज को बचाने के लिए बनने वाले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान समेत निगम पार्षद और अधिकारी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन पट्टिका से सांसद
सुरेश कश्यप का नाम गायब
शहर में पार्किंग के शिलान्यास और आजीविका भवन की उद्घाटन पट्टिका से सांसद सुरेश कश्यप का नाम गायब था। आजीविका भवन की उद्घाटन पट्टिका में भी सीएम और शहरी विकास मंत्री के साथ महापौर और उप महापौर का नाम ही अंकित था। कार्यक्रम में सांसद पूरे समय मौजूद रहे। सांसद के समर्थक उनका नाम पट्टिका में न होने से हैरान हुए। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। नगर निगम का कहना है कि उनके मुख्यमंत्री के साथ आने की सूचना नहीं थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि विभाग को पहले सांसद के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना नहीं थी।

दूसरी बार शिलान्यास पर भी बोले सीएम
एसडीए परिसर में पार्किंग के दूसरी बार शिलान्यास करवाने के माकपा और कांग्रेस के आरोपों पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन लोगों को पुराने यादें याद आ रही हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पहले विकासनगर में शिलान्यास हुआ था, अब जगह दूसरी है। गौरतलब है कि इसी जगह पर पांच साल बाद दूसरी बार पार्किंग का शिलान्यास करने पर कांग्रेस और माकपा ने सवाल उठाए थे। नगर निगम चुनाव पर पूछे सवाल पर सीएम ने कहा कि वह इसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed