{"_id":"5feb3fb08ebc3e3b6b556321","slug":"cm-jairam-thakur-directions-to-arrange-air-ambulance-for-shanta-kumar-wife-santosh-shailja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए, पर नहीं बच सकीं शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए, पर नहीं बच सकीं शैलजा
Tue, 29 Dec 2020 10:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में शांता कुमार से शोक जताते सीएम जयराम ठाकुर व विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी को बचाने के लिए एयर एंबुलेंस का प्रबंध करने तक के निर्देश दे दिए थे, पर उन्हें नहीं बचाया जा सका। कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं संतोष शैलजा की टांडा मेडिकल कॉलेज में तबीयत बिगड़ने की सूचना सोमवार दोपहर को मिली तो सीएम को पता चला कि शांता कुमार आगामी उपचार के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने भी सूचना दी थी कि उनका सेचुरेशन लेवल अस्सी के आसपास है। ऐसे में उन्हें एयर एंबुलेंस से मेदांता पहुंचाया जाए तो ही कुछ सेहत में सुधार हो सकता है। इसके तत्काल बाद सीएम ने कह दिया था कि अगर एयर एंबुलेंस भी मंगवानी पड़े तो मंगवाई जा सकती है। उन्हें अवस्थी और अन्य अधिकारियों को इस बारे में जल्दी कदम उठाने को कहा, मगर संतोष शैलजा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन