{"_id":"5dcab0f08ebc3e5b1f4be4e3","slug":"cm-jairam-thakur-announcement-for-deity-in-the-international-renuka-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में देवताओं का नजराना बढ़ा, अब मिलेंगे इतने हजार, सीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में देवताओं का नजराना बढ़ा, अब मिलेंगे इतने हजार, सीएम ने की घोषणा
Tue, 12 Nov 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के समापन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवताओं को मिलने वाली नजराना राशि दोगुना करने का एलान किया। छह दिवसीय मेले के अंतिम दिन निकली भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम की चांदी जड़ित पालकी को कंधा देकर विदा किया। देवताओं की नजराना राशि अब 11 से 22 हजार हो गई है।
विज्ञापन
रेणु मंच से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब पूरे देश का माहौल बदल गया है। कांग्रेस के लोगों को अब लंबे समय तक शांत बैठने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पच्छाद उपचुनाव ने उनकी कड़ी परीक्षा ली। जनता के आशीर्वाद से वह इसमें उत्तीर्ण हुए। उन्होंने राममंदिर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
सीएम ने डाली नाटी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के समापन अवसर पर अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के साथ ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा के साथ मंच पर नाटी डाली।
विज्ञापन