फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur addressed migrant Himachalis in UAE

सीएम ने यूएई में प्रवासी हिमाचलियों से प्रदेश के विकास में मांगा योगदान

Tue, 25 Jun 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur addressed migrant Himachalis in UAE
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे हिमाचली प्रवासियों से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने प्रदेश के विकास में योगदान देने को कहा। हिमाचल में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अपनी यूएई की यात्रा के दौरान मंगलवार को दुबई में रह रहे हिमाचल के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने प्रवासी हिमाचलियों से कहा कि आपने अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदार स्वभाव के कारण दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 1964 में खोले गए द इंडिया क्लब में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचली प्रवासियों का यूएई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश के लोगों ने न केवल व्यावसायिक दुनिया में अपनी जगह बनाई, अपितु चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने का आग्रह किया

इस दौरान जयराम ठाकुर ने यूएई में रह रहे हिमाचलियों से अपने प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने का आग्रह किया। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और दुबई के विकास में हिमाचलियों के योगदान पर प्रकाश डाला। 

उद्योग मंत्री ब्रिकम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, सीआईआई हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed