फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam statement regarding protests of employees in himachal assembly house

विधानसभा सत्र: सीएम जयराम बोले- हुड़दंगबाजी करने वाले कर्मचारियों की बात सुनेंगे, जरूरी नहीं उसे माना जाए

Mon, 14 Mar 2022 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 07:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के कुछ विधायकों और नेताओं ने एनपीएस कर्मचारियों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया। उन्होंने कर्मचारी वर्ग को साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने उनको जो दायित्व दिया है, वह उसे निभाएं, न कि राजनीति करें।

विज्ञापन
CM Jairam statement regarding protests of employees in himachal assembly house
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा है कि यदि कोई कर्मचारी संगठन हुड़दंगबाजी करेगा तो उनकी बात को सुना जा सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि माना जाए। उन्होंने एनपीएस कर्मियों के बीते दिनों किए गए प्रदर्शन को लेकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ विधायकों और नेताओं ने एनपीएस कर्मचारियों को प्रदर्शन करने के लिए उकसाया। उन्होंने कर्मचारी वर्ग को साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने उनको जो दायित्व दिया है, वह उसे निभाएं, न कि राजनीति करें।

विज्ञापन


सदन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से कानून व्यवस्था पर लाए कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में सीएम ने कहा कि कुछ कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है, जो केवल राजनीति में फंसे रहते हैं। जो काम उन्हें सौंपा है, उसे नहीं कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों को लेकर सीएम ने कहा कि वह उनके आवास पर आए थे, जिन्होंने शांतिपूर्ण बात कही। सरकार का भी दायित्व बनता है कि उनके हक उन्हें दे। उन्होंने हिमाचल पुलिस की सराहना भी की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में आज तक किसी पर भी लाठीचार्ज नहीं किया गया है। गंभीर आरोपों में संलिप्त आरोपियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों में संलिप्त तस्करों की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया की संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय में हत्या के 443 मामले सामने आए, जबकि वर्तमान सरकार में 345। हत्या के प्रयास के 265 मामले पूर्व सरकार में हुए, जबकि इस सरकार में 250 मामले हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी मामले में कुछ कहना सही नहीं 
सीएम ने पुलिस में नई भर्ती की गुंजाइश भी जताई और पुलिस बैंड के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एनआईए की ओर से अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से जुडे़ मामले पर कहा कि उस पर जांच चल रही है। ऐसे में इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से लाए गए इस कटौती प्रस्ताव को सहमति से गिराया गया।


अवैध पटाखा फैक्टरी मामले की जांच चल रही
ऊना में अवैध पटाखा फैक्टरी के मामले में सीएम ने सदन को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसकी पूरी जांच चल रही हैं। डीजीपी मौके पर गए थे। पुलिस चौकी के इंचार्ज के साथ स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed