फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam statement in dharamshala over new minister and assembly speaker

बजट सत्र में स्पीकर के साथ हिमाचल को मिलेंगे नए मंत्री

Fri, 14 Feb 2020 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2020 06:50 PM IST
सार

  • बजट सत्र में स्पीकर के साथ हिमाचल को मिलेंगे नए मंत्री
  • प्रदेश में 25 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है
  • नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 फरवरी को होगा
  • जीएसटी चोरी पर कसा जा रहा शिकंजा 
  • सीएम जयराम ने नूरपुर में पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

विज्ञापन
cm jairam statement in dharamshala over new minister and assembly speaker
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नए स्पीकर को चुनने के साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष सभी पक्ष रखे जा चुके हैं। सीएम के इस बयान के बाद मंत्रिमंडल के तलबगारों की धुकधुकी बढ़ गई है। धर्मशाला से किशन कपूर के सांसद बनने और मंडी से अनिल शर्मा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट में शामिल होने के लिए भाजपा के कई विधायक जोर लगा रहे हैं। प्रदेश में 25 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 फरवरी को होना है।

विज्ञापन


यानी इसी बीच नए मंत्रियों का एलान भी हो सकता है।शुक्रवार को नूरपुर के लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रदेश की खस्ता माली हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार कंजूसी से कर्ज ले रही है। लेकिन भाजपा की जगह आज सूबे में कांग्रेस सरकार होती तो कर्ज का बोझ 60 हजार करोड़ से ऊपर हो जाता। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से 1998 के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कर्ज लेने की सारी सीमाएं लांघ दी गईं और इसके बाद से प्रदेश लगातार कर्ज के बोझ तले दबता चला गया। 
विज्ञापन


जीएसटी चोरी पर कसा जा रहा शिकंजा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन, खनन विभाग और जीएसटी को प्रभावी ढंग से लागू करने पर काम कर रही है। जीएसटी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। नशे के बढ़ रहे चलन पर सरकार गंभीर है। खास कर कांगड़ा जिला के निचले क्षेत्रों में नशा निवारण केंद्रों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार जल्द ही योजना बनाने जा रही है। केंद्र सरकार के 2400 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी उद्यान प्रोजेक्ट में कांगड़ा जिला को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन के सर्कल रेट तर्कसंगत बनाएंगे : सीएम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा के लोगों से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वह कांगड़ा जिला में विकास करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार से जिले क्या पूरे हिमाचल की तस्वीर बदल जाएगी। विस्तार होने पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर रोजाना कम से कम 20 हवाई उड़ानें होंगी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर कुछ लोग राजनीतिक अड़ंगा लगाना चाह रहे हैं। विस्थापित होने वाले लोगों को सरकार उचित मुआवजा देगी। 

सीएम ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण के ज्यादा सर्कल रेट पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। फोरलेन का काम जल्द शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार सर्कल रेट को तर्कसंगत बनाने के लिए मामला कैबिनेट में ले जाने पर विचार कर रही है। कहा कि एनएचएआई के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय अधिकारी से कहा है कि यदि वह हाईवे की मरम्मत का कार्य नहीं कर सकते तो सरकार को फंड जारी किया जाए। 

कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन का काम होगा शुरू
कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन तक के भाग का काम कर रही कंपनी दिवालिया हो गई थी। इसके चलते काम बंद हो गया था। सरकार ने इसके दोबारा टेंडर किए हैं। जल्द इसका काम शुरू होगा। सैद्धांतिक तौर पर नए सिरे से मंजूर 25 एनएच के निर्माण की प्रक्रिया अगले चार माह में शुरू हो जाएगी। नए एनएच बनने तक एनएचएआई को ही हाईवे की मरम्मत का कार्य करने के लिए कहा गया है। जिन इलाकों में हाईवे की हालत ज्यादा खराब है, वहां जल्द टेंडर कर काम शुरू होगा। 

जोगिंद्रनगर से मंडी तक का भाग भी बनेगा फोरलेन
सीएम ने कहा कि एनएचएआई ने जोगिंद्रनगर से मंडी तक के भाग को 10 मीटर तक चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया था। लेकिन, हमारी ओर से मामला उठाने के बाद एनएचएआई ने अब जोगिंद्रनगर से मंडी तक पूरे भाग को फोरलेन बनाने पर हामी भर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed