फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam, State President Suresh Kashyap attended themeeting of the BJP National Executive

BJP Meeting: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए सीएम जयराम, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप

Sat, 02 Jul 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Jul 2022 09:08 PM IST
सार

हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित हैं। 

विज्ञापन
CM Jairam, State President Suresh Kashyap attended themeeting of the  BJP National Executive
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने शनिवार को हैदराबाद में शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी इसमें शामिल हुए। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित हैं।  कश्यप ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव, कुछ निकाय चुनाव, रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उनके लिए सीखने की प्रक्रिया है। यह विधानसभा चुनाव में उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6 प्रतिशत है। भारत की अर्थव्यवस्था 8.7 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है। यह भी उनकी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। बूथ को मजबूत करना बहुत जरूरी है। बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क उनके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि वे कार्यकर्ता हैं जो क्षेत्र में उनकी बात घर-घर पहुंचा सकते हैं और अपनी बात सबके सामने रख सकते हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर चर्चा नहीं 
बैठक में पहले दिन हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर चर्चा नहीं हुई। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, लक्ष्यों आदि पर ही मंत्रणा होती रही। 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं लेंगे शांता कुमार

भारतीय जनता पार्टी की हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भाग नहीं लेंगे। वह लगातार 50 सालों से भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं। इस बार स्वास्थ्य कारणों के चलते बैठक में भाग नहीं लेंगे। शांता ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सूचित कर दिया है। उन्हें इस बात की खुशी है कि आज से 50 साल पहले जब वह भारतीय जन संघ के सदस्य बने थे तो उस समय पार्टी विश्व की सबसे छोटी पार्टी थी। पार्टी के पास कुछ भी नहीं था। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आजाद भारत का लोकसभा का पहला चुनाव 1952 में हुआ था। उन्होंने उसमें एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। 

कांगड़ा लोकसभा से जनसंघ के पहले उम्मीदवार उस समय बोधराज थे और उनकी जमानत जब्त हुई थी। वह लगातार 50 साल से राष्ट्रीय भाजपा कार्यसमिति का सदस्य रहे हैं। भाजपा के उस पहले युग का और कोई नेता आज हिमाचल में नहीं है। कुल्लू के ठाकुर कुंज लाल 1951 से मेरे साथी थे। उनके बाद अब वह पूरे हिमाचल में उस युग के एक मात्र कार्यकर्ता हैं। कहा कि जीवन के इस अंतिम मोड़ पर उनकी यही इच्छा है कि पार्टी जिन आदर्शों को लेकर 1952 से चली थी, अंतिम समय तक भी उन आदर्शों का पालन करती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed