फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam said that Whether old pension will be restored or not, it is difficult to say now

Old Pension Issue: सीएम जयराम बोले- पुरानी पेंशन बहाल होगी या नहीं, अभी कहना मुश्किल

Tue, 02 Aug 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

सीएम जयराम ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर जो हल्ला मचाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, वे शायद भूल रहे हैं कि 2003 में जब प्रदेश में नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू करने का एमओयू साइन हुआ था तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन
cm jairam said that Whether old pension will be restored or not, it is difficult to say now
डलहौजी में सीएम जयराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगें रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन सरकार सभी मांगें पूरी करे, यह मुमकिन नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की परिस्थितियों के मद्देनजर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी होगी या नहीं, यह कहना अभी मुश्किल है। ये बातें जिला चंबा के प्रवास के दौरान डलहौजी पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहीं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर जो हल्ला मचाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, वे शायद भूल रहे हैं कि 2003 में जब प्रदेश में नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) लागू करने का एमओयू साइन हुआ था तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। सीएम ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक में समीक्षा करेंगे। मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो बंदिशें लगाने पर भी विचार करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द 300 डॉक्टरों को भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कांग्रेस की संघर्ष यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। प्रदेश में लंबे समय तक रही कांग्रेस सरकार अब दिशाहीन हो गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में तीसरी पार्टी को प्रदेश की जनता ने कभी स्वीकार नहीं किया और इस बार भी नहीं करेगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की चार माह के कार्यकाल की कारगुजारी जनता के सामने आ गई है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। भाजपा फिर बहुमत हासिल कर प्रदेश में सरकार रिपीट न होने का रिवाज बदलेगी। उन्होंने गोबिंद सागर झील में हुए हादसे में पंजाब से आए सात पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं अन्य सभी लोगों से अपील की कि वे मानसून सीजन में सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी-नालों व भूस्खलन वाले क्षेत्रों के नजदीक न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed