{"_id":"629e0dee3297aa3992228173","slug":"cm-jairam-said-that-there-is-still-doubt-on-pm-modi-s-dharamshala-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Dharamshala Visit: मुख्यमंत्री जयराम बोले- पीएम मोदी की धर्मशाला रैली पर अभी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Dharamshala Visit: मुख्यमंत्री जयराम बोले- पीएम मोदी की धर्मशाला रैली पर अभी संशय
Mon, 06 Jun 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पीएम का मुख्य सचिवों के सम्मेलन के लिए दूसरी बार हिमाचल आना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री पूरे वक्त उसमें रहना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली पर अभी संशय है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पीएम का मुख्य सचिवों के सम्मेलन के लिए दूसरी बार हिमाचल आना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री पूरे वक्त उसमें रहना चाह रहे हैं। इस कार्यक्रम में अभी कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं जोड़ी गई है। कुछ जोड़ा जाना हो तो इस बारे में दिल्ली से स्पष्ट किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का दूसरी बार हिमाचल आना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों के सम्मेलन में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री पूरे वक्त उसमें रहना चाह रहे हैं। इस कार्यक्रम में अभी कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं जोड़ी गई है। कुछ जोड़ा जाना हो तो इस बारे में दिल्ली बात की जा रही है। जयराम बोले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय शेड्यूल पर हो रही है। सोमवार को पदाधिकारियों और मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। पार्टी की सारी गतिविधियों पर इस बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
10 को आएंगे राष्ट्रपति, 11 को लौटेंगे
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां तक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हिमाचल दौरे की बात है तो वह 10 जून को शाम को आएंगे और 11 जून की शाम को लौट जाएंगे। उनका अटल सुरंग रोहतांग को देखने का कार्यक्रम है। इससे पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में भी उनका कार्यक्रम है।
विज्ञापन