फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam said that the bottleneck of Mandi airport removed, tourism centers will be developed on both sides of Atal Tunnel

सीएम जयराम बोले- मंडी हवाई अड्डे की अड़चन दूर, अटल टनल के दोनों ओर विकसित होंगे पर्यटन केंद्र

Tue, 25 Jan 2022 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 07:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर कई तरह की तकनीकी अड़चनें दूर कर क्लीयरेंस मिल गई है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। सीएम ने कहा कि कोविड काल में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया है। 

विज्ञापन
CM Jairam said that the bottleneck of Mandi airport removed, tourism centers will be developed on both sides of Atal Tunnel
सीएम जयराम ने विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मनाली में अटल टनल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर विशेष पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने मंगलवार को सोलन में आयोजित प्रदेश स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मंडी में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर कई तरह की तकनीकी अड़चनें दूर कर क्लीयरेंस मिल गई है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन


पेंशनरों को भी पंजाब की तर्ज पर देंगे लाभ : कश्यप 
शिमला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा है कि हिमाचल के पूर्न राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एतिहासिक घोषणाएं की हैं। भाजपा सरकार ने जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश के 2,25,000 कर्मचारियों को नए वेतन नियम और पे कमीशन का लाभ पहुंचाया है। साथ ही कर्मचारियों को पूर्व में दो विकल्प दिए गए थे, पर अब तीसरे विकल्प देने के बाद ऐसा कोई कर्मचारी वर्ग नए पे कमीशन के लाभ से वंचित नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अब हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा। इससे 175000 पेंशनरों को 2000 करोड़ का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। अब प्रथम 60 यूनिट बिजली जीरो कॉस्ट और 125 यूनिट तक एक रुपये प्रति यूनिट कास्ट देना होगा, प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को यह बड़ा लाभ होने जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल ही एक ऐसी श्रेणी है, जिसकी नियुक्ति नियमित रूप से की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed