शिमला: सीएम जयराम बोले- पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति बनाएगी सरकार
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय परिसर में पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। अब इन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति बनाएगी। चौकीदारों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। नए वित्त वर्ष में इन्हें 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय परिसर में पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। अब इन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
उन्होंने मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब प्रतिमाह 9000 रुपये जबकि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। आशा कार्यकर्ताओं को अब 4700 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राणा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।