फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that govt will make a policy related to the services of Panchayat chowkidar

शिमला: सीएम जयराम बोले- पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति बनाएगी सरकार

Thu, 17 Mar 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Mar 2022 05:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय परिसर में पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। अब इन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that govt will make a policy related to the services of Panchayat chowkidar
सीएम ने पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार पंचायत चौकीदारों की सेवाओं से संबंधित नीति बनाएगी। चौकीदारों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। सरकार ने पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की है। नए वित्त वर्ष में इन्हें 6500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य सचिवालय परिसर में पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में भी 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाएगी। अब इन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

विज्ञापन


उन्होंने मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब प्रतिमाह 9000 रुपये जबकि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये मिलेंगे। आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके मानदेय में 1825 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया। आशा कार्यकर्ताओं को अब 4700 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मदन राणा ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed