फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that A Congress leader does not want to contest elections, another is not applying for ticket

सीएम जयराम बोले- कांग्रेस का एक नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहता, दूसरे टिकट के लिए आवेदन नहीं कर रहे

Thu, 30 Sep 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 09:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी सीट पर कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशी के लिए एक-दूसरे का नाम आगे कर रहे हैं।  विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि वहां पहले उनका नेता ही तय नहीं हो रहा। प्रत्याशी कहां से तय होंगे। बीजेपी का जो भी प्रत्याशी तय होगा उसके लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that A Congress leader does not want to contest elections, another is not applying for  ticket
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को सराज विधानसभा में चार जनसभाएं कीं। बागाचनोगी, भाटकीधार, शिलीबागी और  थुनाग में अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मंडी सीट पर कांग्रेस के नेता अपने प्रत्याशी के लिए एक-दूसरे का नाम आगे कर रहे हैं।  विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि वहां पहले उनका नेता ही तय नहीं हो रहा। प्रत्याशी कहां से तय होंगे। बीजेपी का जो भी प्रत्याशी तय होगा उसके लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि वहां पहले उनका नेता ही तय नहीं हो रहा। कहा कि मेरे ऊपर पूरे प्रदेश की जिमेवारी है। बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ही तो उच्च नेतृत्व का हाथ मेरे ऊपर है। प्रत्याशी कहां से तय होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ये अच्छी तरह से जानती है कि उन्हें किसे अपने नेता के रूप में चुनना है, वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी।

विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार में बहुत विकास हुआ है। केंद्र से किसी तरह की कमी हिमाचल को नहीं आने दी गई है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य के हर क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को समझते हुए करोड़ों के विकास कार्य किए हैं और कोरोना जैसी महामारी आने के बावजूद विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भले ही बंदिशों के कारण उनका जनता के बीच जाना कम हुआ लेकिन फिर भी वर्चुअल माध्यम से उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है तो पिछले डेढ़ महीने में मैं 23 विधानसभा क्षेत्रों में गया। इस दौरान कहीं 200 करोड़, कहीं 250 करोड़ तो कहीं 300 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास हुए। कोई विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं जहां 100 करोड़ से कम के विकास कार्य हुए हों। इसी को विकास कहा जाता है, इसी को विकास का नजरिया कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed