फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam said that 95 percent of the industry became functional in himachal after first ground breaking ceremony

सीएम जयराम बोले- जमीन पर ही नहीं उतरे, बल्कि फंक्शनल भी हो गए 95 फीसदी उद्योग

Tue, 28 Dec 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Dec 2021 09:33 PM IST
सार

मंगलवार को अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स 2021 समारोह की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय मीडिया समूह है और यह अच्छी बात है। लगातार कर्ज लेने की बात बार-बार मीडिया में भी उजागर होती है। 

विज्ञापन
CM Jairam said that 95 percent of the industry became functional in himachal after  first ground breaking ceremony
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के एक महीने के बाद साढे़ 13 हजार करोड़ रुपये की पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। इसमें अब देखा है कि 95 फीसदी से ज्यादा में काम शुरू हैं। कोविड काल में पहली प्राथमिकता आदमी की जिंदगी को बचाना था। यह दौर संभला तो दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। उन्हें उम्मीद है कि दूसरी सेरेमनी के छह-आठ महीने के बाद पूरी तरह से काम शुरू होगा। मंगलवार को अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स 2021 समारोह की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय मीडिया समूह है और यह अच्छी बात है।

विज्ञापन


लगातार कर्ज लेने की बात बार-बार मीडिया में भी उजागर होती है। सरकार के पास साधन कम हैं। उन्होंने सत्ता में आने पर आमदनी बढ़ाने का विचार किया। निजी निवेश पर अधिकारियों ने कहा कि पूर्व सरकारों ने भी प्रयास किए, मगर यह संभव नहीं हुआ। मामला लंबित रहा तो इसे फिर करवाने को कहा। जयराम बोले कि वह जिंदगी में कभी विदेश नहीं गए। वह कई देशों में गए और वहां से निवेशकों को आकर्षित किया। उन्हें कहा कि भारत के लोग बाहर काम कर रहे हैं। वे 50 डिग्री में क्यों काम कर रहे हैं। ये कार्य प्रदेश में भी होने चाहिए, उन्हें यहां बुलाया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम पर विपक्ष के लोग कहेंगे कि पैसा खर्च दिया
- सोमवार वाले कार्यक्रम पर विपक्ष के लोग कहेंगे कि पैसा खर्च दिया। साढे़ 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस तरह के प्रयास हिमाचल में पहले नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 हमारे महकमे में अतिक्रमण बहुत ज्यादा, हर कोई आना चाहता है : जयराम
सीएम जयराम ठाकुर ने राजनीति पर चुटकी की - हमारे महकमे में अतिक्रमण बहुत ज्यादा है। कोई सेवानिवृत्त हो जाता है तो टिकट मांगता है। कोई हीरो और हीरोइन जब फिल्म थोड़ी-बहुत चलती और बाकी फिल्में फ्लॉप हो जाती है तो वह भी टिकट मांगता है। कोई व्यवसाय वाला भी आता है। हमारे पास भी ऐसे लोग आते हैं, जो कहते हैं कि उनके बच्चों को राजनीति में आगे बढ़ाया जाए। कहीं कामयाब नहीं होने पर हमारे क्षेत्र में लाना चाहते हैं। इस पर खूब ठहाके लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed