फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said - Saraji Nati lasts long, troubled Congressmen will have to see five more years

सीएम जयराम बोले- सराजी नाटी लंबी चलती है, परेशान कांग्रेसियों को अभी पांच साल और देखनी पड़ेगी

Mon, 18 Oct 2021 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 10:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदला। पिछले दो सालों से छिकड़ा (मास्क) ही नहीं उतरा। कहा कि हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है। हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था। कोरोना ने हमारी नाटी भी खज्जल (खराब) की। अब नाटी का दौर भी आएगा। 

विज्ञापन
CM Jairam said - Saraji Nati lasts long, troubled Congressmen will have to see five more years
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाछ और स्यांज में जनसभाएं कीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कांग्रेस पर खूब तंज कसे। कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदला। पिछले दो सालों से छिकड़ा (मास्क) ही नहीं उतरा। कहा कि हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है। हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था। कोरोना ने हमारी नाटी भी खज्जल (खराब) की। अब नाटी का दौर भी आएगा। मौका मिलेगा तो लंबा फेरा लगेगा। नाटी से तो कांग्रेसी परेशान हैं। अभी तो पांच साल और नाटी देखनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सराजी नाटी है, लंबी चलती है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही कि भाजपा ने पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है। इसीलिए कांग्रेस नेता लगातार सेना और सैनिकों पर निशाना साध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जाछ में अपने भाषण की शुरुआत बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे के साथ की। कहा कि 50 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आम लोगों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कारगिल शहीद पूर्ण चंद को भी याद किया, जो नाचन विस क्षेत्र से संबंध रखते थे। कांग्रेस पर निशाना साधा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो लाखों-करोड़ों के घोटाले होते थे। इन्होंने देश को लूट लिया। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सात वर्ष और प्रदेश में करीब चार साल हो गए, लेकिन विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार और नवजोत सिद्धू पर भी चुटकी ली।
विज्ञापन


स्थानीय भाषा में वोटरों को रिझा रहे सीएम
मंडी संसदीय उपचुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्थानीय भाषा में वोटरों को खूब रिझा रहे हैं। उनका यह अंदाज लोगों में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता इसे पसंद भी कर रही है। सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के शाला से सैंज में चुनावी जनसभा के लिए जाते हुए सीएम जयराम ठाकुर का बासा में काफिला अचानक रुक गया। गाड़ियों का काफिला रुकते ही लोग थोड़े हैरान हुए और गाड़ियों के पास झुंड लगाकर खड़े हो गए। सीएम जयराम ठाकुर ने अपने पहाड़ी अंदाज में अचानक बातचीत शुरू कर दी और भाजपा को जीत दिलाने की अपील करने लगे। अपने पुराने मित्र भूपेश शर्मा से मिलना नहीं भूले। भूपेश नॉर्थ वैली पावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जीएम हैं। भूपेश ने बताया कि वह और जयराम ठाकुर नब्बे के दशक के मित्र हैं, जो जमीनी स्तर से उठकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed