फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam go to delhi rift over ministerial appointments in the government

पसंदीदा विभाग लेने पर अड़ गए मंत्री, दिल्ली गए सीएम जयराम

Fri, 29 Dec 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Dec 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
CM jairam go to delhi rift over ministerial appointments in the government

हिमाचल में मंत्रिमंडल गठन के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर पेच फंस गया है। कई मंत्रियों की ओर से महत्वपूर्ण और चार-चार महकमे मांगे जाने से पोर्टफोलियो पर उलझन बढ़ गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब इस उलझन को केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर सुलझाना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


इसे लेकर वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम ने वीरवार देर शाम को कुछ मंत्रियों के साथ बैठक भी की थी। दिल्ली में जयराम इस मुद्दे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। उसके बाद 11 मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर फैसला हो सकता है। ब
विज्ञापन


ता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से उनके पसंदीदा विभाग पूछे थे। सूत्रों के अनुसार कई मंत्रियों ने तो चार-चार विभाग मांग लिए हैं। कुछ पसंदीदा विभाग लेने पर अड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पाया फैसला

CM jairam go to delhi rift over ministerial appointments in the government

मुख्यमंत्री और 11 मंत्रियों के शपथ लेने के दूसरे दिन वीरवार को भी मंत्रियों के महकमों पर फैसला नहीं हो सका था। बुधवार की कैबिनेट बैठक में भी मंत्रियों से इस विषय पर चर्चा हुई थी। इसके बाद वीरवार को भी सीएम का उनसे संवाद जारी रहा।

इसके बावजूद इनके पोर्टफोलियो वीरवार शाम तक भी असमंजस की स्थिति बनी रही। पिछली सरकारों में जहां पोर्टफोलियो देने में ज्यादा देरी नहीं लगी वहीं इस बार नए मुख्यमंत्री सोच-समझकर ही विभागों का आवंटन करना चाह रहे हैं।

हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि अभी पोर्टफोलियो पर फैसला नहीं हुआ है। जल्द फैसला होगा। 

विभाग तय नहीं, कर्मचारी देने लगे मांग पत्र

CM jairam go to delhi rift over ministerial appointments in the government

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने की परंपरा है। इसके लिए उनसे समय लिया गया है। दिल्ली में वह भाजपा के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

अभी मंत्रियों के विभाग तय नहीं हैं, मगर इससे पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं।

सुरेश भारद्वाज को शिक्षा, गोविंद सिंह ठाकुर को बागवानी विभाग देने की बातें चल रही हैं। कर्मचारी भी मंत्रियों से मिलकर उनसे अपने विभागों से संबंधित मांग पत्र देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed