फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam demanded PPE kits and 60 ventilators to fight Coronavirus

कोरोना से लड़ने के लिए सीएम जयराम ने केंद्र से मांगीं पीपीई किटें और 60 वेंटिलेटर

Fri, 10 Apr 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam demanded PPE kits and 60 ventilators to fight Coronavirus
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ हुई बैठक में रैपिड डायग्नोस्टिक किट और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण(PPE) किट उपलब्ध कराने की मांग की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों चीजें बेहद जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को 60 वेंटिलेटर देने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में छह अस्पताल कोविड-19 अस्पताल के रूप में अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें नेरचैक मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल काठा बद्दी, हमीरपुर का चैरिटेबल अस्पताल भोटा, एसएस मेमोरियल आशीर्वाद अस्पताल चंबा, नागरिक अस्पताल सराहां सिरमौर और अग्रवाल अस्पताल ज्वालामुखी कांगड़ा शामिल हैं। कहा कि राज्य में क्वारंटीन सुविधा के लिए लगभग 6600 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 510 बिस्तर आईसोलेशन के लिए उपलब्ध हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed