{"_id":"5d2df46e8ebc3e6c901c0151","slug":"cm-jairam-calls-on-governor-acharya-devvrat-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला लौटे आचार्य देवव्रत, सीएम जयराम ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला लौटे आचार्य देवव्रत, सीएम जयराम ने की मुलाकात
Tue, 16 Jul 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ने आचार्य देवव्रत से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा के बाद मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के शिमला पहुंचने पर प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा कई विधायकों, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, डीजीपी सीताराम मरडी के अलावा कई अन्य ने मुलाकात कर बधाई दी। राज्यपाल अगले सोमवार को गुजरात का कार्यभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र को बधाई और निवर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि आचार्य देवव्रत को राज्यपाल के तौर पर प्रदेश को दी गई बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। राठौर ने नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र को प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन