फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam called on PM Modi, requested to approve pending projects soon

सीएम जयराम ने पीएम मोदी से की भेंट, लंबित परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का किया आग्रह

Thu, 21 Nov 2019 07:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam called on PM Modi, requested to approve pending projects soon
सीएम जयराम ने पीएम मोदी से भेंट की - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब अगला मोर्चा संभालते हुए गुरुवार को नई दिल्ली में लोकसभा परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति, इन्वेस्टर्स मीट, केंद्रीय परियोजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी को 27 दिसंबर को शिमला के रिज मैदान पर हो रहे सरकार के दो साल के जश्न कार्यक्रम के लिए भी आमंत्रित किया। सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से उनके मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री ने मोदी से लोकसभा परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में भेंट की।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से भी यहां लोकसभा परिसर में उनके कार्यालयों में मुलाकात की। प्रधानमंत्री से विभिन्न लंबित परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने और राज्य सरकार को उदार सहायता देने का भी आग्रह किया। पीएम ने राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल से चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया

CM Jairam called on PM Modi, requested to approve pending projects soon

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने आग्रह किया कि ऊना-हमीरपुर रेल लिंक को भारत सरकार शत-प्रतिशत धन राशि उपलब्ध करवाए। केंद्रीय मंत्री ने भूतल अथवा ऊपर से बिजली और पानी की लाइनें बिछाने का कार्य बिना शुल्क करने की मंजूरी दी। सीएम ने कहा कि माल यातायात विशेषकर पहाड़ी राज्यों में उत्पादित होने वाले कृषि एवं बागवानी उत्पादों पर भाड़ा कम करने पर विचार करें। केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगों पर गौर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि भाड़े में कटौती के मामले पर अध्ययन करने के बाद उचित निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed