{"_id":"5fd640d20eb2346f0f34dc95","slug":"cm-jairam-boosted-morale-of-27-coronavirus-positive-patients-by-calling-taking-feedback-of-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने फोन कर 27 कोरोना मरीजों का बढ़ाया मनोबल, सुविधाओं का लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने फोन कर 27 कोरोना मरीजों का बढ़ाया मनोबल, सुविधाओं का लिया फीडबैक
Sun, 13 Dec 2020 09:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से लड़ रहे मरीजों का मनोबल तब और बढ़ा, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद उन्हें फोन कर उनसे बात की और उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन से फोन कर जयराम ठाकुर ने 27 मरीजों का कुशलक्षेम पूछा और कोविड केयर सेंटरों में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से कहा कि सरकार और हर हिमाचलवासी उनके साथ हैं और मुसीबत की इस घड़ी में निसंकोच उनसे संपर्क करें। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सीएम हेल्पलाइन से कोरोना मरीजों को फोन कॉल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों जयराम ठाकुर ने 27 मरीजों को फोन किया। सात दिनों में हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने 1253 मरीजों को फोन किया। हेल्पलाइन पर प्रदेश के 14.5 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि उन्होंने संक्रमण के 14 दिन पहले कोई यात्रा की थी, जबकि 85.5 प्रतिशत मरीजों ने यात्रा नहीं की थी। 52.6 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि संक्रमण के 14 दिन पहले वे सार्वजनिक स्थानों पर गए थे। संवाद के दौरान इन मरीजों ने गांवों में लोगों को कोरोना से सुरक्षा के उपायों के बारे में और अधिक जागरूक करने और मास्क का सही उपयोग नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई का आग्रह किया।
विज्ञापन