फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM Jaiam Thakur statement over candidates name for byelection in state

सीएम जयराम बोले- उपचुनावों के लिए अभी नहीं चुने चेहरे

Sun, 04 Jul 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 04 Jul 2021 06:40 PM IST
सार

सीएम जयराम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संकट के दौर से गुजर रही है। प्रदेश में भी यही हाल है। महंगाई की बात पर हल्ला बोलने वाली कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि उनके समय में महंगाई कितनी थी। 

विज्ञापन
CM Jaiam Thakur statement over candidates name for byelection in state
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों के लिए पार्टी ने चेहरे नहीं चुने हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में होने वाली बैठक में उपचुनावों पर चर्चा होगी। चुनावों की तारीख तय होने के बाद चेहरों की घोषणा की जाएगी। भाजपा दोनों विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर जीतकर सत्ता में आएगी। 2022 में भी भाजपा सत्ता में रिपीट करेगी। सीएम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में मजबूत होकर आगे बढ़ रही है। सीएम ने कहा कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में वह अनेक परीक्षाओं के दौर से गुजरे हैं।

विज्ञापन


उनमें से कोविड एक सबसे बड़ी परीक्षा है। ऐसी महामारी किसी भी सीएम के कार्यकाल में नहीं आई। लेकिन अब हम इस महामारी से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं, जिसका श्रेय डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ व फ्रंट लाइन वर्कर व प्रदेश की जनता को जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संकट के दौर से गुजर रही है। प्रदेश में भी यही हाल है। महंगाई की बात पर हल्ला बोलने वाली कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि उनके समय में महंगाई कितनी थी। पीएम मोदी जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नहीं आने दी बेड और ऑक्सीजन की कमी
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की जनता को हर सुविधा समय पर मुहैया करवाई गई। किसी भी अस्पताल में कोविड मरीजों को दवाइयों, ऑक्सीजन और बेड की कमी नहीं होने दी। प्रदेश में जब पर्यटन सीजन पीक पर था तो कोरोना भी पीक पर था। लेकिन अब कोविड थम गया है और पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इससे प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed