फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm encouraged Dubai investors to do business in the state

Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दुबई के निवेशकों को दिया राज्य में निवेश का न्योता

Fri, 15 Dec 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Dec 2023 10:50 PM IST
सार

दुबई के उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को दुबई से स्वदेश लौटेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली में रुकने की संभावना है। 

विज्ञापन
cm encouraged Dubai investors to do business in the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर शाम दुबई के हिमाचली निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। दुबई के एमिरेत्स हिल्स में 50 प्रवासी हिमाचलियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक की। दुबई के उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार को दुबई से स्वदेश लौटेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली में रुकने की संभावना है। रविवार को राजधानी शिमला पहुंचने के आसार हैं। मुख्यमंत्री के साथ सात सदस्यीय दल भी दुबई गया है। शुक्रवार शाम दुबई के समय अनुसार करीब 6:00 बजे प्रवासी हिमाचलियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक शुरू हुई। निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपका अपना राज्य है।

विज्ञापन


ऐसे में आप सबका दायित्व बनता है कि प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। विभिन्न औपचारिकताएं पूरा करने के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार सिंगल विंडो के माध्यम से स्वयं हर बाधा और औपचारिकता को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प रहेगी। बैठक में मौजूद अधिकारियों के अनुसार कई निवेशकों ने हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए सकारात्मक रुख अपनाया है। संभावित है कि करीब 6,000 करोड़ का निवेश होगा। मुख्यमंत्री के साथ दुबई दौरे पर पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, विवेक भाटिया, मानसी सहाय ठाकुर और रोहन ठाकुर भी गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed