{"_id":"65112dfefb9c8d6f7d0794d4","slug":"clusters-will-be-formed-for-natural-farming-rs-150-crore-will-be-spent-in-the-first-phase-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Natural Farming: प्राकृतिक खेती के लिए बनेंगे क्लस्टर, पहले चरण में 150 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Natural Farming: प्राकृतिक खेती के लिए बनेंगे क्लस्टर, पहले चरण में 150 करोड़ होंगे खर्च
Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को उपज में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीक अपनाने पर बल देना चाहिए। इसके तहत प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में अनाज, सब्जियों, फलों, फूलों, नगदी फसलों के क्लस्टर और प्राकृतिक कृषि के अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने नौणी पंचायत में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के समापन मौके पर कही। उन्होंने कहा कि पहले चरण में योजना पर 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह किसान मेला किसानों को समय-समय पर कृषि क्षेत्र में आने वाली नई तकनीक के बारे में अवगत करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत नौणी के मझगांव गांव में 5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने नौणी पंचायत के सामुदायिक व्यापारिक परिसर के निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने अणु-सरावण एंबुलेंस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख स्वीकृत किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही हरियाणा के पानीपत की टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों और स्थानीय स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद राम, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान हरदेव ठाकुर, किसान मेला समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन