Himachal Cloudburst: डमराली नाले का जलस्तर बढ़ा, बादल फटने की आशंका, आसपास के घर और दुकानें करवाईं खाली
रामपुर के तकलेच क्षेत्र में देर शाम को बादल फटने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है।
विस्तार
रामपुर उपमंडल के डमराली नाले में शुक्रवार रात बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ने से नोगली-तकलेच सड़क बाधित हो गई है। घटना शुक्रवार रात की है। प्रशासन ने नोगली खड्ड के नजदीक अलर्ट जारी कर दिया है। नोगली बाजार की कुछ दुकानों और मकानों को खाली करवा दिया गया है। खड्ड के किनारे के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कुछ लोगों ने घरों से सामान भी समेट लिया है। पांच पंचायतों में बिजली गुल है। टावर को नुकसान पहुंचने से मोबाइल सिग्नल भी नहीं है।
उधर, प्रशासन ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बादल फटने से नाले में भयंकर बाढ़ आई है। हालांकि, एसडीएम का कहना है कि स्थिति का जायजा लेने के बाद ही बादल फटने के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उधर, डीसी और एसपी शिमला भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.