फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cloud burst in Sirmaur a person was swept away due to changing flow of drain

Cloud Burst In Sirmaur: सिरमौर में बादल फटा, नाले का बहाव बदलता व्यक्ति बहा

Sun, 21 Jul 2024 10:41 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 10:41 AM IST
सार

सिरमौर में शुक्रवार रात बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में एक व्यक्ति की बह जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की सहायता से शनिवार को शव को टौंस नदी से तलाश कर लिया। 

विज्ञापन
Cloud burst in Sirmaur a person was swept away due to changing flow of drain
सिरमौर में बादल फटने से नुकसान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरमौर जिले के आंजभोज की टोरू डांडा आंज पंचायत में शुक्रवार रात बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में एक व्यक्ति की बह जाने से मौत हो गई। अमान सिंह (48) पुत्र तेलू राम का शव टौंस नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि अमान सिंह का घर ऊंचाई पर है और नीचे गांव में उन्होंने पशुशाला बनाई है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 10:30 बजे वह बेटी ग्रेसी चौहान के साथ यह देखने के लिए पशुशाला पहुंचे कि कहीं बाढ़ का पानी उनकी पशुशाला की तरफ तो नहीं आया है। जब वहां पहुंचे तो पाया कि पशुशाला के साथ ही नाले के पानी का बहाव है। इसके बाद पिता और बेटी पानी का बहाव दूसरी तरफ करने लगे। तभी अचानक बहाव काफी तेज हो गया जिस कारण पिता ने बेटी को बाहर की तरफ धक्का देकर बचा लिया, लेकिन वह खुद पानी के बहाव में बह गए। बेटी ने ही सबको पिता के बह जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की सहायता से शनिवार को शव को टौंस नदी से तलाश कर लिया। पांवटा के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा भी मौके पर पहुंचे थे। अमान अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी शांति, पुत्र प्रियांशु और पुत्री ग्रेसी को छोड़ गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed