फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cloud burst in raghupur kullu himachal, Crops destroyed in 20 km area, damage to apple orchards too

कुल्लू: रघुपुर में फिर फटा बादल, दो पुलिया, एक दर्जन पैदल रास्ते बहे, फसलें तबाह

Thu, 30 Sep 2021 07:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 07:14 PM IST
सार

रघुपुरगढ़ के साथ बादल फटने से भारी तबाही हुई है। दोपहर बाद फटे बादल के बाद पूरी घाटी में अफरातफरी मच गई। बादल फटने से बालागाड़ में आई बाढ़ से करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
cloud burst in raghupur kullu himachal, Crops destroyed in 20 km area, damage to apple orchards too
कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच भारी नुकसान हुआ है। कुल्लू के रघुपुर में गुरुवार को फिर बादल फटा। इससे दो पुलिया, एक दर्जन पैदल रास्ते बह गए और कई फसलें तबाह हुई हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बाह्य सराज की रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही मची। घाटी में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। रघुपुर घाटी के आसपास हुई मूसलाधार बारिश के दौरान बादल फटने से बालागाड़ खड्ड में भारी बाढ़ आ गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

लगौटी स्कूल के पास खड्ड में स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बनाईं दो पुलियां और एक दर्जन पैदल रास्ते बह गए हैं। पिछली बार के मुकाबले बाढ़ का मलबा चार गुना अधिक आया। सेब, मटर, मक्की व राजमा के खेत भी बह गए। मटर और आलू की फसल मंडियों तक पहुंचाने की चिंता किसानों को सताने लगी है। इससे पहले 22 सितंबर को बादल फटने से किसान-बागवानों को भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed