{"_id":"69ad02ae5bfd4ecd4e060fac","slug":"clear-weather-prevails-across-himachal-today-temperatures-rise-in-the-plains-yellow-alert-for-heat-wave-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के सभी क्षेत्रों में आज मौसम साफ, मैदानी जिलों में पारा चढ़ा; लू चलने का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के सभी क्षेत्रों में आज मौसम साफ, मैदानी जिलों में पारा चढ़ा; लू चलने का येलो अलर्ट
Sun, 08 Mar 2026 10:31 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:31 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है। रविवार को मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने से लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर धूप में छाता लेकर जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने से लू चली जबकि रोहतांग में हल्की बर्फबारी हुई। धर्मशाला, सोलन, सुंदरनगर और भुंतर में गर्म हवाएं चलीं। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने से लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदलने से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। चंद्रभागा की ऊंची पहाड़ियों सहित घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, कुंजम पास और शिति नाला की लद्दाखी पीक, फ्रेंडशिप पीक, सेवन सिस्टर्स पीक पर भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। इस बीच, बीआरओ ने रोहतांग दर्रे को बहाल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीआरओ ने रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि आने वाले समय में मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सके।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद 11 से 13 मार्च के बीच पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बदलाव से मैदानी जिलों में पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
यहां 30 डिग्री से ज्यादा पारा
प्रदेश में ऊना 33.8, मंडी में 32.6, नेरी में 31.6, भुंतर में 30.9, सुंदरनगर में 30.7, कांगड़ा 30.0, धर्मशाला 30 पारा चल रहा है।