फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clean Housing Scheme to be launched on 25 september in Himachal

हिमाचल में इस दिन लांच होगी स्वच्छ गृही योजना

Sun, 16 Sep 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Clean Housing Scheme to be launched on 25 september in Himachal

स्वच्छता ही सेवा के तहत प्रदेश सहित देशभर में 25 सितंबर को स्वच्छ गृही कार्यक्रम लांच होगा। इसके तहत प्रदेश की पंचायतों में बनाए गए स्वच्छता दूत अपने क्षेत्र के कम से कम एक सौ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद स्वच्छता दूत और जागरूक किए गए लोग अपने क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति श्रम दान करेंगे। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शनिवार को देशभर में लांच हुआ है।
विज्ञापन


इसके तहत अब 25 सितंबर को स्वच्छता गृहियों के स्वच्छ गृही कार्यक्रम लांच होगा। पंचायतों में वार्ड सदस्यों को स्वच्छता दूत बनाया गया है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभी विभागों, पंचायतों के अधिकारी और प्रतिनिधि श्रम दान करेंगेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत होंगे ये विभिन्न स्वच्छता कार्य

Clean Housing Scheme to be launched on 25 september in Himachal

वहीं, इसके तहत पंचायत स्तर पर स्वच्छ गृहियों के स्वच्छ गृही कार्यक्रम में पंचायत के बाशिंदे विभिन्न स्वच्छता कार्यों में अपना सहयोग देंगेे। इनमें सार्वजनिक शौचालय बनाना, सोख पिट, वर्मी कंपोस्ट, डंपिग साइट सहित अन्य कार्यों में यह लोग श्रमदान देंगे।

जागरूकता बढ़ाने के अलावा क्षेत्रवार सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पीओ डीआरडीए हमीरपुर सुनील चंदेल का कहना है कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता गृहियों के स्वच्छ गृही कार्यक्रम 25 सिंतबर को लांच किया जाएगा।

प्रदेशभर की पंचायतों में बनाए गए स्वच्छता दूत इसके तहत कम से कम सौ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके साथ श्रमदान करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed