{"_id":"5c9108f7bdec22142901920a","slug":"classes-in-the-cluster-university-mandi-starting-from-the-coming-academic-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कलस्टर विवि मंडी में कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कलस्टर विवि मंडी में कक्षाएं
Tue, 19 Mar 2019 08:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
मंडी में कलस्टर यूनिवर्सिटी की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. सीएल चंदन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी में कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही विश्वविद्यालय की सचिव डॉ. अनुपमा शर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। मंगलवार को मंडी पहुंचे वीसी ने विश्वविद्यालय के भवन की सभी आधारित संरचनाओं का साइट पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि कलस्टर विवि के वीसी ने मंडी में कार्यभार संभाल लिया है और विश्वविद्यालय से संबंधित सभी कार्यों को भी उन्होंने अपने अधीन ले लिया है। वीसी के यहां पहुंचने पर कॉलेज का पूरा स्टाफ समस्त कर्मचारी एवं छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान वीसी ने कहा कि जल्द ही वह संबंधित कॉलेजों में जाकर जायजा लेंगे और नए सत्र से विश्वविद्यालय में कक्षाएं और कोर्सिज शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बात का निर्णय अभी नहीं लिया गया है कि यहां पर कौन-कौन से कोर्स और कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
इसके लिए सभी संबंधित कॉलेजों के साथ एक बैठक होगी। इसमें कोर्सिज और कक्षाओं को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। गौर हो कि कलस्टर विवि के भवन निर्माण का कार्य लीड कॉलेज मंडी में तेजी से चल रहा है और संबंधित कॉलेजों सुंदरनगर और द्रंग में भी कार्य शुरू हो गए हैं।