{"_id":"63c5552e4d5a531fef50a6f7","slug":"ck-nayudu-cricket-trophy-himachal-strengthened-by-mukul-s-triple-century-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी: मुकुल नेगी के तिहरे शतक से हिमाचल मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी: मुकुल नेगी के तिहरे शतक से हिमाचल मजबूत
Mon, 16 Jan 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh
असंवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)
असंवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:18 PM IST
सार
चौपाल के युवा क्रिकेटर मुकुल नेगी के तिहरे शतक (310) रन की बदौलत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम ने ओडिशा के खिलाफ खेले जा रही चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता में 506 रन बनाकर पहली पारी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
मुकुल नेगी के तिहरे शतक से हिमाचल मजबूत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल के युवा क्रिकेटर मुकुल नेगी के तिहरे शतक (310) रन की बदौलत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम ने ओडिशा के खिलाफ खेले जा रही चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता में 506 रन बनाकर पहली पारी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मुकुल ने 367 गेंदों में 33 चौके और 12 छक्के लगाए। मुकाबला ओडिशा में खेला जा रहा है। मुकुल नेगी चौपाल के बोधना गांव से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
इनके पिता लोकिंदर नेगी हिमाचल पथ परिवहन निगम से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता सरोता नेगी अध्यापिका हैं। क्रिकेट के प्रति मुकुल का रुझान देखकर इनके पिता ने इन्हें 14 वर्ष की आयु में क्रिकेट अकादमी भेज दिया। इससे पहले भी मुकुल अंडर-14, अंडर-19 और अंडर-23 में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चौपाल के लालपानी क्षेत्र से संबंध रखने वाले अजय मोहन इस टीम में सहायक प्रशिक्षक की भूमिका में है।
विज्ञापन
सहायक प्रशिक्षक अजय मोहन