Himachal News: कायाकल्प में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर प्रदेशभर में प्रथम, बेहतर व्यवस्था का मिला इनाम
सिविल अस्पताल सुंदरनगर को कायाकल्प में प्रथम स्थान पाने पर 25 लाख रुपये तौर इनाम मिलेंगे। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर को बेहतर ओपीडी व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, बायोमेडिकल अपशिष्ट (बीएमडब्ल्यू) और अन्य मूलभूत सुविधाएं देने में सर्वश्रेष्ठ पाए जाने पर प्रथम स्थान मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल सुंदरनगर को लगातार दूसरे साल राज्य कायाकल्प अवार्ड कमेटी ने प्रथम श्रेणी वर्ग में प्रथम पुरस्कार से नवाजा है। कायाकल्प में प्रथम स्थान पाने पर अस्पताल को 25 लाख रुपये तौर इनाम मिलेंगे। नागरिक अस्पताल को कायाकल्प में प्रथम स्थान मिलने से चिकित्सक वर्ग और स्टाफ में खुशी की लहर है।
नागरिक अस्पताल सुंदरनगर को बेहतर ओपीडी व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, बायोमेडिकल अपशिष्ट (बीएमडब्ल्यू) और अन्य मूलभूत सुविधाएं देने में सर्वश्रेष्ठ पाए जाने पर प्रथम स्थान मिला है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक अस्पताल में प्रदेश के कई क्षेत्रीय अस्पतालों से अधिक ओपीडी है। इससे यह प्रदेश के प्रथम श्रेणी वाले अस्पतालों में आता है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में हुए सर्वेक्षण में राज्य कायाकल्प अवार्ड कमेटी ने अन्य अस्पतालों के साथ-साथ सुंदरनगर अस्पताल का भी निरीक्षण किया था। इसका परिणाम अब घोषित हुआ है। इसमें नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इससे पहले 2019 में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर को तृतीय स्थान मिला था। इससे प्रोत्साहित होकर अस्पताल में और बेहतर व्यवस्था बनाई गई और 2022 में अस्पताल को प्रथम स्थान मिला। अब एक बार फिर से 2023 के सर्वेक्षण में नागरिक अस्पताल ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
साल में तीन लाख लोगों का उपचार
डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में सालाना करीब तीन लाख लोगों का उपचार किया जाता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों की अनुपालना, विभाग के उच्चाधिकारियों, अस्पताल प्रबंधन व कर्मचारियों के सहयोग को दिया है।
इको फ्रेंडली सुविधा वर्ग में भी सुंदरनगर अस्पताल अव्वल
इको फ्रेंडली सुविधा वर्ग में भी नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहले स्थान पर रहा है। इसके तहत संस्थान को 10 लाख रुपये मिलेंगे। इको फ्रेंडली सुविधा में रिसाइकिल आधारित कार्य, इको फ्रेंडली सुविधाएं बेहतरीन होने पर यह अवार्ड दिया गया है।