{"_id":"6521061aa386a6ecbe0eebf5","slug":"citu-protest-in-mandi-outside-labour-welfare-board-office-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर गरजी मजदूर यूनियन, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के बाहर गरजी मजदूर यूनियन, दी चेतावनी
Sat, 07 Oct 2023 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:48 PM IST
सार
माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो प्रदेश भर के कामगार सड़कों में उतर कर श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने से गुरेज नहीं करेगें।
विज्ञापन
सीटू का धरना प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधी सीटू ने शनिवार को श्रमिक कल्याण बोर्ड के मंडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। श्रमिक कल्याण बोर्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा। निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव गोपेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड पिछले तीन वर्षों से रोके हुए सभी लाभों को तुरंत जारी करे।
विज्ञापन
पिछले एक साल से मजदूरों के पंजीकरण और नवीनीकरण सहित अन्य सहायता राशि जारी करने पर लगाई गई रोक को भी हटाया जाए। मनरेगा मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर करने का फैसला वापस लिया जाए और उन्हें पहले की भांति बोर्ड का सदस्य बनाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बोर्ड से पंजीकृत निर्माण मजदूरों से गैर-जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करने के अभियान को तुरंत रोका जाए। मजदूरों को मिलने वाले सभी लाभों को बहाल किया जाए। सीटू ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि उपरोक्त मांगों को जल्द हल नहीं किया गया तो सीटू तमाम मजदूर को लामबंद करते हुए आंदोलन शुरू करेगी। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और श्रमिक कल्याण बोर्ड की होगी। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, लक्ष्मी दत्त, ललित, राजेंद्र, पुष्पराज, राजेश ठाकुर, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर करना गलत
मनरेगा एवं निर्माण मजदूर संगठन सराज इकाई ने शनिवार को श्रम कार्यालय थुनाग पहुंचकर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर बोर्ड के लाभों और नवीनीकरण की बहाली की मांग उठाई। माकपा नेता महेंद्र राणा ने कहा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड ने मनरेगा मजदूरों को बोर्ड से बाहर कर दिया है। इस वजह से मनरेगा मजदूरों का बोर्ड में पंजीकरण नहीं हो पा रहा। जिन लोगों का पंजीकरण हुआ है, उनका नवीनीकरण नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से कामगारों के तमाम लाभ रोक दिए हैं जो पूर्ण रूप से मजदूर विरोधी है। इस अवसर पर कामगार संगठन संयोजक इंद्र सिंह, नौजवान सभा राज्य सचिव महेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य बिहारी लाल, चंद्र सिंह, जयवंती, नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार, इंद्र सिंह सहित अन्य कामगार मौजूद रहे। संवाद
श्रमिकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो करेंगे घेराव : कुशाल
माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो प्रदेश भर के कामगार सड़कों में उतर कर श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने से गुरेज नहीं करेगें। शनिवार को लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर में सीटू से संबद्ध हिमाचल प्रदेश मनरेगा एवं निर्माण मजदूर फेडरेशन ने कामगारों की मांगों के समर्थन में श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि कई सालों से पंजीकृत कामगारों को वित्तीय लाभ दिलाने में पूर्व भाजपा सरकार की भांति मौजूदा सरकार और श्रमिक कल्याण बोर्ड भी आनाकानी कर रहा है।
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष टेक सिंह और सचिव सीता देवी, किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष व टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार, नौजवान सभा के अध्यक्ष एवं मैनभरोला पंचायत के उपप्रधान संजय जमवाल, सुदर्शन वालिया सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, हिमाचल प्रदेश मनरेगा एवं निर्माण मजदूर फेडरेशन की जोगिंद्रनगर इकाई के अध्यक्ष टेक सिंह और सचिव सीता देवी ने कहा कि यदि जल्दी ही मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।