{"_id":"60d0d8128ebc3e7090498f78","slug":"circular-road-constucted-in-shimla-shimla-news-sml374376834","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड पर चौड़े होंगे चौक और तंग मोड़, 3 ओवरब्रिज बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड पर चौड़े होंगे चौक और तंग मोड़, 3 ओवरब्रिज बनेंगे
विज्ञापन
दो सबवे भी बनेंगे, 35 मिनट में पूरा होगा सफर, अभी लग रहा एक घंटे से ज्यादा समय
18 जगहों से चौड़ा होगा सर्कुलर रोड
30 करोड़ रुपये से ज्यादा आएगा खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सबसे व्यस्त रहने वाले सर्कुलर रोड पर रोजाना लगने वाले यातायात जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सर्कुलर रोड के 18 तंग मोड़ और चौक अगले तीन महीने में चौड़े हो जाएंगे। इनके चौड़ा होने से लोग 17 किलोमीटर लंबे सर्कुलर रोड का पूरा सफर 30 से 35 मिनट के भीतर तय कर सकेंगे।
अभी तंग सड़क पर लगने वाले जाम से इसके सफर में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। स्मार्ट सिटी ने सर्कुलर रोड पर जाम की वजह बनने वाले 18 बड़े प्वाइंट चिन्हित किए हैं जिन्हें करीब 30 करोड़ की लागत से चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। इनमें सर्कुलर रोड पर आने वाले तीन चौक टॉलैंड, संजौली और छोटा शिमला चौक भी शामिल हैं। सड़क का चौड़ा करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग भी अपनी जमीन से गुजरने वाले सर्कुलर रोड को चौड़ा कर रहा है। खास बात यह है कि जिन जगहों पर सर्कुलर रोड चौड़ा होगा, वहां पैदल चलने के लिए अलग फुटपाथ की सुविधा भी शहरवासियों को मिलने वाली है।
ट्रैफिक में पार नहीं करनी पड़ेगी
सड़क, चार ओवरब्रिज बनेंगे
सर्कुलर रोड पर तीन ओवरब्रिज भी बनेंगे। इससे लोगों को यातायात के बीच सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। लिफ्ट के पास पांच करोड़ से केबल स्टे ब्रिज बनेगा। जून 2022 तक इसका काम पूरा होगा। डीडीयू के पास ओवरब्रिज बनाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। वहीं, संजौली चौक और संजौली कॉलेज के पास अम्रुत से बाकी दो ओवरब्रिज बन रहे हैं। इनकी सुविधा अगले तीन महीने में मिल जाएगी।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर दो सबवे बनेंगे
स्मार्ट सिटी के तहत अगले एक साल में हिमलैंड और नवबहार में सबवे बनाने की योजना है। हिमलैंड में 46 लाख से सबवे बनेगा जिसे मंजूरी भी दी जा चुकी है। जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। दूसरे सबवे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
जोरों से चल रहा काम : महाप्रबंधक
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक नितिन गर्ग ने बताया कि सर्कुलर रोड को चौड़ा करने और इस पर फुटपाथ बनाने का काम जोरों से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सड़क चौड़ा होने से शहरवासियों को जल्द जाम से राहत मिल सकेगी।