{"_id":"5d3c6a688ebc3e6c9d3b4cc5","slug":"cid-shimla-strict-action-will-be-taken-if-obscene-video-shared-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो शेयर किया तो होगी कार्रवाई, साइबर क्राइम विंग ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील वीडियो शेयर किया तो होगी कार्रवाई, साइबर क्राइम विंग ने जारी किए निर्देश
Sat, 27 Jul 2019 08:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में राजनेताओं के आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद सीआईडी की साइबर क्राइम विंग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग किसी भी सूरत में आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो जाने अनजाने भी शेयर न करें।
विज्ञापन
एसपी साइबर क्राइम की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि शेयर करने वाले का यह कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 293 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67, 67 बी के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि लोग सड़क दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ित व्यक्तियों के विचलित करने वाले वीडियो व तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि यह उनकी संवेदनहीनता व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है जबकि दुर्घटना स्थल पर पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा व सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए। ऐसे में वीडियो बनाने के बजाय मानवता दर्शाते हुए लोगों की मदद करें।