{"_id":"602d50468ebc3ee97b5299a5","slug":"cibyer-criminel-hacked-banck-account-shimla-news-sml3613376198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी आए बिना युवक के खाते से शातिर उड़ा ले गए 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी आए बिना युवक के खाते से शातिर उड़ा ले गए 60 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के लिए युवक ने किया था आवेदन, सौ रुपये शुल्क अदा करते वक्त खाते से हजारों निकले शिमला। राजधानी के एक युवक से ठगी का मामला पेश आया है। शातिरों ने अकाउंट को हैैक कर युवक को 60 हजार रुपये की चपत लगाई है। पीड़ित शहर से सटे नेहरा क्षेत्र का रहने वाला है और कच्चीघाटी में रहता है। शिकायत पर बालुगंज थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पंजीकरण के लिए 100 रुपये का भुगतान करते वक्त शातिर उसके खाते को हैक कर 60 हजार रुपये उड़ा ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में धर्म प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले एक जॉब वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। पंजीकरण के लिए उसे 100 रुपये का भुगतान करना था। इस बीच पंजीकरण का भुगतान किया तो ओटीपी आए बिना उसके खाते से 60 हजार रुपये की निकासी हो गई। इस बीच लेनदेन के भुगतान की पुष्टि के लिए बैंक की ओर से युवक को फोन आया। इसने डेबिट किए भुगतान को अस्वीकार किया लेकिन इसके बावजूद खाते से पैसे की निकासी हो गई। शातिरों ने इस घटना को महज तीन मिनट के भीतर अंजाम दे दिया। युवक ने तुरंत बैंक को फोन कर डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाया। इस बीच बैंक के हेल्पलाइन नंबर से पीड़ित को पता चला कि दिल्ली में एक मोबाइल से माध्यम पैसों की निकासी की गई है। बालुगंज थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बैंक से हुई निकासी संबंधित दस्तावेज खंगाल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तफतीश जारी है।