{"_id":"629b2a183067fc28613422c3","slug":"choreographer-terence-lewis-gave-dance-tips-to-students-in-la-montessori-school-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Montessori School Kullu: बॉलीवुड के कोरियोग्राफर Terence Lewis ने विद्यार्थियों को सिखाईं नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
La Montessori School Kullu: बॉलीवुड के कोरियोग्राफर Terence Lewis ने विद्यार्थियों को सिखाईं नृत्य की बारीकियां
Sat, 04 Jun 2022 03:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jun 2022 03:19 PM IST
सार
कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस को अपने बीच पाकर सैकड़ों विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उनके साथ नृत्य भी किया।
विज्ञापन
भुंतर के एलएमएस में आयोजित कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ नृत्य करते विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने विद्यार्थियों को नृत्य की बारीकियां सिखाईं और नृत्य में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भूला जमाना सारा गीत की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उनके साथ नृत्य भी किया। भुंतर के लॉ मोंटेसरी स्कूल (एलएमएस) कलैहली में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय आंदोलन संगठन (आईआईएमयू) के तत्वाधान में आयोजित कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस को अपने बीच पाकर सैकड़ों विद्यार्थियों में उत्साह भी देखने को मिला।
विज्ञापन
एलएमएस कलैहली में तीन दिवसीय कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम शुरू हुआ। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। कार्यक्रम पांच जून तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी, बॉलीवुड, पंजाबी और अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत नागपाल ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा के दम पर विश्व को बदलेंगे। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन शनिवार और तीसरे दिन रविवार को विद्यार्थी छात्र संसद की तर्ज पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर वाद-विवाद करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में लॉ मोंटेसरी स्कूल कुल्लू, लॉ मोंटेसरी स्कूल कलैहली, लॉ मोंटेसरी स्कूल ढूंखरा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली, डे स्टार स्कूल मनाली, डीएवी स्कूल मौहल और ट्रिनिटी स्कूल के करीब 300 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, एलएमएस स्कूल कलहैली के चेयरमैन रिपुदमन कंवर, ललित कंवर, उदय कंवर, वंदना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन