श्रावण अष्टमी मेलों में चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 अगस्त से शुरू होने वाले सावन मेलों के चलते चिंतपूर्णी मंदिर चौबीस घंटे खुला रहेगा। मेलों के दौरान सिर्फ आधे घंटे के लिए मंदिर को बंद किया जाएगा। माता रानी के दर्शनों के लिए दी जाने वाली दर्शन पर्ची के लिए नए कांप्लेक्स पर आधा दर्जन दर्शन पर्ची काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
गौरतलब है कि चिंतपूर्णी में नवरात्रों में लाखों के हिसाब से श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है। पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्ति के रंग ने रंग जाता है। जहां इन मेलों में दिन रात बाजार की दुकानें खुली रहती हैं। वहीं माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर को भी दिन-रात खुला रखा जाता है।
इस बार मंदिर प्रशासन ने दर्शन पर्ची सिस्टम को पुराने बस स्टैंड में न लगाकर एडीबी के बने नए कांप्लेक्स में देने का फैसला लिया है। इसके चलते मेला अवधि के दौरान आधा दर्जन के करीब दर्शन पर्ची काउंटर लगेंगे। इस समय मंदिर ट्रस्ट के पास दर्शन पर्ची काटने के लिए 18 मशीनें हैं।
इसमें छह या 8 दर्शन पर्ची मशीनों का मेले के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मेले में मंदिर को आधे घंटे के लिए ही बंद रखा जाएगा और नए कांप्लेक्स पर श्रद्धालुओं को मिलने वाली दर्शन पर्ची के लिए छह या आठ काउंटर बनाए जाएंगे।