फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child missing form agra found in shimla

शिमला पुलिस ने खोजा आगरा की आंख का तारा

Thu, 03 Apr 2014 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
Child missing form agra found in shimla

अपने घर के खोए चिराग के मिलने की उम्मीद टूट गई थी। हर दर पर माथा टेका। प्रशासन के सामने गिड़गिड़ाए लेकिन कहीं से उनके लाडले का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


थक हार कर उसकी सलामती की दुआ मांगने के अलावा उनके पास दूसरा कोई चारा नहीं था। लेकिन शिमला पुलिस ने जब उनके खोए बेटे सोनू के सुरक्षित होने की बात कही तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहा।
विज्ञापन


आगरा से सोनू को लेने उसके पिता और मामा बुधवार को शिमला पहुंचे। उसे देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। शिमला पुलिस का हार्दिक धन्यवाद किया।

तेरह साल का सोनू करीब आठ माह पहले घर से भाग कर शिमला पहुंचा। यहां वह टूटीकंडी आश्रम में रह रहा था। उसने खुद को आगरा के समीप धड़ीधानसी थाना नसीबपुर डाकघर गुणा का रहने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मानव व्यापार निरोधक इकाई की टीम के सदस्यों एसआई विजय शर्मा, एएसआई प्रदीप कुमार, हेडकांस्टेबल रंजना, कृष्ण चंद भंडारी, अमर सिंह और दीपक ने जब तक सोनू के घर का पता नहीं लगाया तब तक चैन से नहीं बैठे।

एएसपी सौम्या ने कहा कि बुधवार को सोनू को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed