फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child in virel fiver

राजधानी में वायरल फीवर की चपेट में स्कूली बच्चे

Fri, 29 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Child in virel fiver
डीडीयू में हर रोज पहुंच रहे 130 केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में स्कूली बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में सामान्य दिनों की अपेक्षा इलाज के लिए आए बच्चों की संख्या बढ़ी है।
हर रोज औसतन 130 बच्चे बुखार और गला खराब की शिकायत लेकर अस्पताल इलाज करवाने आ रहे हैं। डीडीयू के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार के मामले बढ़े हैं। संक्रमण के चलते यह एक से दूसरे बच्चे में फैल रहा है। इससे सर्वाधिक बच्चे ही प्रभावित हो रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बुखार और जुकाम पीड़ित बच्चों को स्कूल न भेजें। उपचार लेने के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजें ताकि यह संक्रमण दूसरे बच्चों में न फैलें।
विज्ञापन

आइसक्रीम और ठंडे पानी का न करें इस्तेमाल
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा ने कहा कि बच्चे आजकल आइसक्रीम और ठंडे पानी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे बुखार और जुकाम बार-बार होता है। इसलिए इन पदार्थों का इस्तेमाल न करें। फ्रिज का पानी भी कम इस्तेमाल करें। हाथों को बार-बार साफ करते रहें। बुखार अधिक आए तो अस्पताल में इलाज करवाने आएं। विटामिन सी युक्त पदार्थों, हरी सब्जियों और उबले पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed