{"_id":"5db7d1658ebc3e93b43474ef","slug":"chief-secretary-shrikant-baldi-meets-pm-narendra-modi-for-investor-meet-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने सीएस बाल्दी से लिया इन्वेस्टर मीट का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने सीएस बाल्दी से लिया इन्वेस्टर मीट का ब्योरा
Tue, 29 Oct 2019 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
डॉ. श्रीकांत बाल्दी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के मुख्य सचिव (सीएस) डॉ. श्रीकांत बाल्दी से धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का ब्योरा लिया। नई दिल्ली में मुख्य सचिव बाल्दी और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री को सात और आठ नवंबर 2019 को धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि पीएम से उन्हें 15 मिनट का समय मिला था, मगर उन्होंने करीब 45 मिनट तक उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा इस मीट में आने का आश्वासन दिया। इस मेगा मीट में भाग लेने वाले देशों तथा संभावित निवेश के बारे में भी प्रधानमंत्री ने जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने राज्य में और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए सुझाव भी दिए तथा पर्यटन, निर्माण, कौशल विकास इत्यादि और आयुर्वेद, बागवानी तथा अन्य उद्योग आधारित स्थानीय संसाधनों जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने पर बल दिया।
विज्ञापन
मोदी के सुझावों पर चर्चा के लिए सीएम ने 30 को बुलाई बैठक
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को इन्वेस्टर मीट के बारे में पीएम मोदी ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। इन सुझावों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 30 अक्तूबर को बैठक बुला ली है। इसमें तमाम शीर्ष अधिकारियों को बुलाया गया है।