शिमला में मुख्यमंत्री तय करेंगे कैसे मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा
जिला मुख्यालय कुल्लू में हुई जिला दशहरा उत्सव कमेटी की बैठक में अधिकतर अधिकारी और पदाधिकारी दशहरा को धूमधाम से मनाने के पक्ष में नजर आए। जिला परिषद सभागार में मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। दशहरा का स्वरूप क्या होगा, देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा, इस पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भी शिमला में जल्द बैठक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा उत्सव इस साल 15 से 21 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव में जिले के सभी देवी-देवता भाग लेंगे। देवी-देवताओं के दशहरा में बुलाने पर अभी आम राय नहीं बन पाई है। इस पर देव समाज से जुड़े लोगों की बैठक 25 सितंबर को अटल सदन कुल्लू में रखी गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में हुई जिला दशहरा उत्सव कमेटी की बैठक में अधिकतर अधिकारी और पदाधिकारी दशहरा को धूमधाम से मनाने के पक्ष में नजर आए। जिला परिषद सभागार में मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। दशहरा का स्वरूप क्या होगा, देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा, इस पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि उत्सव को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भी शिमला में जल्द बैठक होगी।
जिले के बुद्धिजीवी लोगों, कारदार संघ, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों, नगर निकाय व आम लोगों से दशहरा उत्सव मनाने के सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला में 100 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 15 अक्तूबर तक 60 फीसदी से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाई जाएंगी। इस तरह से जिला कोरोना महामारी की दृष्टि से काफी सुरक्षित होगा। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव पहले की तरह मनाया जाना चाहिए। न केवल देवी-देवताओं को बुलाना चाहिए बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय व्यापारियों को भी भाग लेना चाहिए। उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का एजेंडा प्रस्तुत किया। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत मौजूद रहे।