फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu AIIMS Delhi ultrasound report Stomach infection was detected

Himachal: आईजीएमसी शिमला में उपचार के बाद अब एम्स दिल्ली में भर्ती हुए मुख्यमंत्री

Fri, 27 Oct 2023 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Oct 2023 06:53 PM IST
सार

शिमला में हुए उपचार की जानकारी देने के लिए आईजीएमसी से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा सीएम के साथ दिल्ली गए हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu AIIMS Delhi ultrasound report Stomach infection was detected
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में उपचार करवाने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिमला से रवाना हुए। दोपहर को एम्स में मुख्यमंत्री के दोबारा से सभी टेस्ट हुए। उनके स्वास्थ्य में हल्का सुधार बताया जा रहा है। तीन से चार दिन बाद वह शिमला लौट सकते हैं। शिमला में हुए उपचार की जानकारी देने के लिए आईजीएमसी से गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा सीएम के साथ दिल्ली गए हैं।

विज्ञापन


एम्स में मुख्यमंत्री गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लेंगे। गौर हो कि गत बुधवार रात को पेट में दर्द उठने के बाद से सीएम आईजीएमसी में दाखिल थे। अल्ट्रासाउंड टेस्ट में पता चला था कि उनके पेट में संक्रमण है। वीरवार को दिनभर उपचाराधीन रहे। उनके रूटीन टेस्ट करवाए गए थे। टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद व आगामी स्वास्थ्य परामर्श के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हो गए। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर और उनके प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी दिल्ली गए हैं। चौहान ने बताया कि एम्स में दोबारा सभी टेस्ट हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन

 

घबराने वाली बात कोई बात नहीं
वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर थे। लिहाजा खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में रूटीन टेस्ट और अन्य जांच चल रही है। चिकित्सकों ने उन्हें एक-दो दिन आराम करने की सलाह दी है। इससे स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed