फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Jairam visited Renowned Dalco Foods Facilitation in Netherland

नीदरलैंड के औद्योगिक घराने कांगड़ा में बनाएंगे गोल्फ रिसॉर्ट और कौशल विवि

Sat, 15 Jun 2019 11:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam visited Renowned Dalco Foods Facilitation in Netherland
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इन्वेस्टर मीट के लिए विदेश दौरा रंग लाने लगा है।  नीदरलैंड के तीन संस्थानों के साथ प्रदेश सरकार ने एमओयू साइन किए। सीएम कॉर्प्स कंपनी कांगड़ा में 500 करोड़ की लागत से गोल्फ कोर्स व रिसॉर्ट विकसित करेगी।

विज्ञापन


इससे प्रदेश के करीब एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। दूसरा एमओयू तक्शिंदा फाउंडेशन के साथ साइन किया। यह संस्थान कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित करेगा।
विज्ञापन


दोनों ही संस्थाएं निवेश के तहत जमीनी स्तर पर जनवरी 2020 से काम करना शुरू कर देंगी। इसके अलावा हिमाचल सरकार ने कृषि, बागवानी, इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश के लिए एसोचैम यूरोप के साथ एमओयू साइन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन के विदेश दौरे पर गए जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नीदरलैंड के उद्यमियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और अन्य अधिकारी शामिल रहे। रोड शो से पहले हिमाचल सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया। 

फल प्रसंस्करण उद्योग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी: सीएम

नीदरलैंड दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऊस्टरहॉउट में डालको फूड्स फैसिलिटी का दौरा किया। इस दौरान सभी ने हिमाचल में फल प्रसंस्करण विशेष रूप से सेब प्रसंस्करण की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कार्यप्रणाली को समझा।

फैसिलिटी में प्रोटीन आधारित शाकाहारी भोजन के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फल प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को लगाने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा तथा क्षेत्र में इच्छुक उद्यमियों को निवेश के लिए सरकार हरसंभव सहायता देगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, भारत के नीदरलैंड में राजदूत वेणु राजामोनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव आबिद हुसैन सादिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed