फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Minister Jairam urged for speedy clearance of ADB projects

मुख्यमंत्री जयराम ने एडीबी परियोजनाओं की शीघ्र मंजूरी का किया आग्रह

Thu, 29 Nov 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jairam urged for speedy clearance of ADB projects

सरकार ने प्रदेश के लिए 1900 करोड़ की एशियन विकास बैंक पोषित पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत करवाई हैं, जो विशेषकर राज्य के अनछुए क्षेत्रों में बेहतर पर्यटन अधोसंरचना सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला में एशियन विकास बैंक के कंट्री निदेशक के साथ बैठक में कही। कहा कि इसके अतिरिक्त राज्य के लिए 650 करोड़ की एशियन विकास बैंक परियोजना भी स्वीकृत करवाई गई हैं।
विज्ञापन


यह परियोजना दो चरणों में कार्यान्वित की जाएगी। पहले चरण में 19 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। द्वितीय चरण में 11 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। कहा कि सभी आवंटित परियोजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फसल विविधिकरण परियोजना का हाे रहा कार्यान्वयन

Chief Minister Jairam urged for speedy clearance of ADB projects

कहा कि सरकार राज्य के लिए फसल विविधिकरण परियोजना का भी कार्यान्वयन कर रही है। यह परियोजना पांच जिलों में क्रियान्वित की जा रही है। इसका दूसरा चरण एशियन विकास बैंक से वित्तपोषण के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने एशियन विकास बैंक के कंट्री निदेशक से परियोजना की शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। एशियन विकास बैंक के कंट्री निदेशक केनिची योकोयामा ने कहा कि एशियन विकास बैंक राज्य के लिए विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रभावी स्वीकृतियों को हरसंभव सहायता देगा।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed