फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Minister Jairam gave indications to open the schools in himachal, the decision will be taken in the cabinet meeting

हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ने दिए स्कूल खोलने के संकेत, कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

Tue, 21 Sep 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 09:06 PM IST
सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस घट भी रहे हैं और बढ़ भी रहे हैं। हालांकि, मामलों की संख्या ज्यादा नहीं आ रही है। 24 को कैबिनेट में इस बारे में निर्णय ले लिया जाएगा। बच्चों के भविष्य के बारे में निर्णय लेना जरूरी है।

विज्ञापन
Chief Minister Jairam gave indications to open the schools in himachal, the decision will be taken in the cabinet meeting
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में स्कूल खोलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चे और उनके अभिभावक भी चाह रहे हैं कि स्कूल खोले जाएं। इस संबंध में अब 24 सितंबर को आयोजित की जा रही कैबिनेट की बैठक में ही फैसला होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल खोलने की संभावना पर काम करें। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में कोरोना के केस घट भी रहे हैं और बढ़ भी रहे हैं। हालांकि, मामलों की संख्या ज्यादा नहीं आ रही है। 24 को कैबिनेट में इस बारे में निर्णय ले लिया जाएगा। बच्चों के भविष्य के बारे में निर्णय लेना जरूरी है। बच्चे भी चाह रहे हैं कि उन्हें स्कूल जाना है। उनके परिजन भी ऐसा चाह रहे हैं। शिक्षा विभाग को कहा गया है कि वे तैयारी रखें। 

विज्ञापन


26 को पीयूष का कुल्लू में होगा अन्य कार्यक्रम, मोदी फिर करेंगे संबोधित 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में कुल्लू का कार्यक्रम भी संभावित है। उनके पास कपडे़ का महकमा भी है। वह हिमाचल प्रदेश के हैंडलूम के बारे में भी कार्यक्रम होगा। 26 सिंतबर को पीयूष गोयल का भी कार्यक्रम रखा जा सकता है। पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम भी तय हुआ था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं के कार्यक्रम को जल्दी संबोधित करेंगे 
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पहले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न कल्याण योजना के कार्यक्रम को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करना था। अब फ्लैगशिप योजनाओं के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बहुत जल्दी हिमाचल की जनता को संबोधित करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री सराहा योजना, गृहिणी सुविधा योजना आदि के बारे में भी वह कार्यक्रम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से हुए नुकसान का डीसी करें मूल्यांकन, केंद्र से उठाएंगे मामला  
- हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान के बारे में सभी उपायुक्तों को कहा गया है कि वे मूल्यांकन करें। वह केंद्र सरकार से आग्रह करेेंगे कि हिमाचल प्रदेश में हुई क्षति में मदद की जाए। इससे विभिन्न परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, उस संबंध में मदद मांगेंगे। 

जेसीसी होगी, मगर कब होगी यह तय नहीं 
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जेसीसी की बैठक कब होगी। इस बारे में अभी दिन तय नहीं है। यह बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed