फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chief Justice of Himachal Pradesh High Court mansoor ahmad mir statement on women.

कोर्ट में महिला की गरिमा का ख्याल रखें न्यायाधीश: चीफ जस्टिस

Mon, 29 Feb 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Feb 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Justice of Himachal Pradesh High Court mansoor ahmad mir statement on women.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में लिंग संवेदनशीलता पर एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने किया। प्रदेश न्यायिक अकादमी (एसएलए) की ओर से करवाए गए सम्मेलन में मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि प्राचीन समय में महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ बराबर का दर्जा प्राप्त था।

विज्ञापन


परंतु महिलाओं की स्थिति मध्ययुगीन काल में पुरुष प्रधान समाज में काफी नीचे चली गई। आजादी के बाद लैंगिक समानता के सिद्धांत को भारतीय संविधान में निहित किया गया। बावजूद महिलाओं को अभी भी विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों को नीचा माना जाता है।
विज्ञापन


एक न्यायाधीश को अदालत में आने वाले सभी वादियों खास कर महिलाओं की गरिमा का विशेष ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं ज्यादा से ज्यादा कानूनी सहायता प्रदान की जानी चाहिए तथा अदालत में आयी महिलाओं के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी से निपटारा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजीव शर्मा ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में प्रचलित लिंग पूर्वाग्रहों को समझना और गर्भ में लिंग जांच की बुराई तथा उसके आर्थिक परिणामों को उजागर करना है। सम्मेलन के दौरान 117 न्यायिक अधिकारिओं और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और एपीजी यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया।


इस अवसर पर न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति पीएस राणा एवं न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति मंजू गोयल, न्यायमूर्ति बशीर ए किरमानी, और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. वीके दीक्षित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed