{"_id":"6280fb80a4463109986edc43","slug":"chhinmastika-janmotsav-mata-chintpurni-temple-decorated-with-colorful-flowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा चिंतपूर्णी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा चिंतपूर्णी मंदिर
Sun, 15 May 2022 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 May 2022 06:40 PM IST
सार
मां चिंतपूर्णी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सोमवार को मंदिर में भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां छिन्नमस्तिका का सोमवार को जन्मोत्सव है। इस उपलक्ष्य में चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कोरोना काल के बाद बिना कोविड प्रतिबंधों के इस बार मां छिन्नमस्तिका का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
मंदिर में केक और पेस्ट्री आदि ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट 16 मई को सुबह चार बजे से देर रात तक दर्शनों के लिए खोले जाएंगे। मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे पुजारियों ने मंदिर में हवन डालना शुरू किया। यह रविवार को रात भर चलेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकेंगे। इस दौरान वह यज्ञ में आहुतियां भी डालेंगे। सोमवार दोपहर को मंदिर प्रशासन लंगर हाल में विशेष तौर पर पहाड़ी धाम का आयोजन करेगा। इस दौरान मां चिंतपूर्णी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सोमवार को मंदिर में भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, मंदिर में तैनात वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि मां छिन्नमस्तिका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालु मंदिर में हलवा, पूरी, फल आदि माता रानी के दरबार में चढ़ा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पेस्ट्री और केक मंदिर में न लेकर आएं।