फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chetan Bragta: Himachal became the first state of India in unemployment

Chetan Bragta: बेरोजगारी में हिंदुस्तान का पहला राज्य बना हिमाचल, सरकार किस बात का जश्न मना रही

Wed, 06 Dec 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Dec 2023 09:37 PM IST
सार

हिमाचल का 15 से 29 वर्ष का 34 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। चौंकाने वाले आंकडा तो यह हैं कि प्रदेश की 15 से 29 आयु वर्ग की 49 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं। 

विज्ञापन
Chetan Bragta: Himachal became the first state of India in unemployment
भाजपा के प्रदेश चेतन बरागटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगारी में हिमाचल प्रदेश फिर हिंदुस्तान में पहला राज्य बन गया है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को पीएलएफएस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश शहरी बेरोजगारी में नंबर एक है। इसके मुताबिक हिमाचल का 15 से 29 वर्ष का 34 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। चौंकाने वाले आंकडा तो यह हैं कि प्रदेश की 15 से 29 आयु वर्ग की 49 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं। बरागटा ने कहा कि वह प्रदेश सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस ने जनता को गारंटी दी थी कि पहली कैबिनेट में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

विज्ञापन


यानी साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार एक वर्ष में एक भी व्यक्ति को रोजगार देने में असफल रही है। कांग्रेस की सारी गारंटियां अभी तक झूठी साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को धर्मशाला में किस बात का जश्न मना रही है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि वह किस प्रकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को रोजगार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed